बीकलपुर में 20 बच्चों को फूड-फिट किट बांटी, 139 का लक्ष्य




महिला एवं बाल विकास परियोजना सिलवानी के तहत सुपोषित रायसेन अभियान में एलटी फाउंडेशन के माध्यम से कुपोषित बच्चों को पोषण आहार के रूप में फूड-फिट किट बांटी जा रही हैं। इसी क्रम में बीकलपुर में शुरुआत में सेक्टर के 20 बच्चों को आहार किट दी गई। कुल 139 किटों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने कहा कि संतुलित और पोषण आहार से कुपोषण से बचाव होता है। जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। लाड़ली बहना योजना मातृ शक्ति के लिए वरदान साबित हुई है। बच्चों के लिए पोषण आहार और सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम में महिला बाल विकास अधिकारी आबिदा बी, पर्यवेक्षक सुरक्षा विश्वकर्मा, पर्यवेक्षक अर्चना कुशवाहा, काशीराम आदिवासी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मुबीना बी मौजूद रहीं। मातृ शक्ति और बच्चे भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *