गुना|शहर में अशोकनगर रोड से स्टेशन रोड की ओर जाने वाले मुख्य चौराहे पर निर्माण एजेंसी की लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क निर्माण कार्य के दौरान निकाला गया मलबा बीच सड़क पर ही डाल दिया गया है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बीचोंबीच पड़े मलबे के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। खासकर रात के समय यह मलबा दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकता है, क्योंकि कई बार वाहन चालक इसे समय पर देख नहीं पाते। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है और यहां फिसलकर गिरने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। राहगीरों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा न तो सुरक्षा संकेतक लगाए गए हैं और न ही मलबे को हटाने की कोई व्यवस्था की गई है। इससे हर समय गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर पड़ा मलबा तत्काल हटाया जाए और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
Source link
बीच सड़क पर पड़े मलबे से बना हादसे का खतरा












Leave a Reply