![]()
बदायूं में बिल्सी कस्बा के नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी को एक युवक ने रविवार रात पीट दिया। बताया जाता है कि उनके सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया गया। घटना के पीछे वजह क्या है, यह खुलकर सामने नहीं आ सकी है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है। बिल्सी के मोहल्ला संख्या 6 में रहने वाले आदित्य माहेश्वरी बीजेपी के नगराध्यक्ष हैं। बताया जाता है कि इलाके के ही एक युवक ने रविवार रात उनके सिर पर लोहे की रॊड से प्रहार किया। घटनाक्रम के वक्त आदित्य माहेश्वरी अपनी आटा मिल पर मौजूद थे। इसी दौरान मोहल्ले का ही एक युवक वहां पहुंचा और कहासुनी के बाद अचानक लोहे की रॉड उनके सिर पर मार दी। इससे उनके सिर पर चोट आई। हाथ में भी चोट लगी है। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग निकला। घायल की सूचना पर पुलिस उन्हें मेडिकोलीगल के लिए जिला अस्पताल ले गई। यहां देर रात उनका मेडिकोलीगल हुआ। हालांकि उनके साथ मारपीट किस वजह से की गई, इसको लेकर कोई कुछ बताने को राजी नहीं है। एसएचओ बिल्सी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर जांच के बाद प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बीजेपी नगर अध्यक्ष को लोहे की रॉड से पीटा:आटा मिल पर सिर पर किया हमला, पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा














Leave a Reply