बीयर की बोतल से सिर पर वार किया, VIDEO:भिलाई में शराबियों ने मचाया उत्पात, 2 भाइयों को पीटा, चेहरे पर मारी पर लात




छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार देर रात शराबियों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। पंजाब बार में शराब पीने आए लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो कि हिंसक-झड़प में बदल गया और 3 से 4 अज्ञात युवकों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बीयर की बोतल से भाइयों के सिर पर वार किया, इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी एक युवक को घेरकर बेरहमी से मार रहे हैं। युवक के जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपियों ने उसके चेहरे पर कई बार लातें मारीं। इतना ही नहीं उसके पैरों पर बाइक चढ़ाने की भी कोशिश की गई। इस दौरान एक युवक जान बचाने के लिए बार के अंदर भागता हुआ नजर आया, जिसके पीछे आरोपी भी बार के अंदर घुस गए। रात करीब 11:30 बजे से लेकर 12 बजे तक बार के बाहर जमकर हंगामा और मारपीट होती रही। हालांकि इस मामले में पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर ही। मामला वैशाली नगर थाना का है। मारपीट की 3 तस्वीरें देखिए- बड़े के साथ शराब पीने आया था छोटा भाई दरअसल, ज्ञानेश साहू उर्फ आकाश अपने बड़े भाई आशीष साहू और पप्पू साहू के साथ 18 मई की रात करीब 11:30 बजे पंजाब बार पहुंचे थे। तीनों बार के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आशीष साहू कुछ देर के लिए बार के बाहर चला गया। बताया जा रहा है कि बाहर किसी बात को लेकर उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। कुछ देर बाद वह भागते हुए वापस बार के अंदर पहुंचा। उसके पीछे 3 से 4 अज्ञात युवक भी बार के अंदर घुस आए और मारपीट करने लगे। अपने भाई को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे ज्ञानेश साहू के साथ भी आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बीयर की कांच की बोतल और धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों भाइयों को आई चोट हमले में ज्ञानेश साहू के सिर, हाथ, सीने, पीठ और बाएं पैर में चोटें आई हैं। वहीं आशीष साहू के गले के नीचे और पीठ पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान बार में मौजूद लोगों और आसपास के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों घायलों ने पुलिस को बताया कि सामने आने पर वे आरोपियों की पहचान कर सकते हैं। वैशाली नगर थाना पुलिस ने ज्ञानेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस बोली- आरोपियों की तलाश जारी इस मामले में भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पंजाब बार में मारपीट की घटना हुई है। ज्ञानेश और उसके चचेरे भाई आशीष साहू शराब पीने बार गए थे। शराब पीकर बाहर निकलने के दौरान उनका कुछ अज्ञात युवकों से विवाद हो गया। ………………… मारपीट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… महिलाओं ने एक-दूसरे को बाल पकड़कर घसीटा,VIDEO: कपड़े फाड़े, जमीन पर पटका, बिलासपुर में बैग चोरी के शक में दुकानदार-ग्राहकों में मारपीट छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीच बाजार पुरुष और महिलाओं के दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाते रहे। वहीं महिलाएं एक दूसरे को बाल पकड़कर घसीटती रहीं। ग्राहक और दुकानदार के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *