बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी:विदिशा में कैंसर से पीड़ित व्यक्ति का शव मिला




विदिशा में पुरानपुर कलारी के पीछे स्थित एक मैदान में 61 वर्षीय बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिला। बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गले में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब सुबह क्रिकेट खेलने गए बच्चों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव की शिनाख्त शिक्षा विभाग के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के रूप में की है। मृतक मूल रूप से नौलास गांव के निवासी थे और वर्तमान में विदिशा की आज्ञाराम कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। बीमारी और लगातार मानसिक तनाव के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस को घटनास्थल से उनकी लाइसेंसी बंदूक भी बरामद हुई है। सिविल लाइन थाना पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *