![]()
बुरहानपुर में कल (शुक्रवार) आजाद नगर उप केंद्र के रखरखाव के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सुबह 9 बजे से 10 बजे तक यह कार्य किया जाएगा। इस दौरान 33-11 केवी आजाद नगर उप केंद्र से निकलने वाले 11 केवी गुजराती स्कूल प्रथम और 11 केवी गुजराती स्कूल द्वितीय फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में हनुमान साइजिंग, आलमगंज क्षेत्र, सिंधीपुरा गेट क्षेत्र, आजाद नगर चौराहा, ग्रामीण क्षेत्र, केएल लाइन, सोनार पट्टी, सिंधी धर्मशाला, गुजराती स्कूल, कांच मंदिर क्षेत्र, सरदार पटेल कॉलोनी और खैरखानी वार्ड शामिल हैं। सहायक यंत्री एचटी मेंटेनेंस रोहित भारती ने बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती का समय कम या ज्यादा किया जा सकता है।
Source link
बुरहानपुर के कई इलाकों में कल एक घंटे बिजली कटौती:सोनार पट्टी, सिंधी धर्मशाला समेत कई इलाके प्रभावित होंगे















Leave a Reply