![]()
बुरहानपुर में कल (सोमवार) बिजली लाइनों के रखरखाव के कारण कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यह मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि 11 केवी मोटर स्टैंड फीडर का आवश्यक रखरखाव सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान सिलमपुरा, जड़ियावाड़ी, राजपुरा, मैन पोस्ट ऑफिस, तहसील कार्यालय, सिटी पैलेस मॉल, एसडीएम कार्यालय, जय स्तंभ, गुजराती मार्केट से पांडुमल चौराहा, ज्ञान वर्धिनी सभागृह, टैंपो स्टैंड और प्रकाश टॉकिज जैसे क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इसी प्रकार, 11 केवी जय स्तंभ फीडर का रखरखाव भी सोमवार को किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक खानका वार्ड, इकबाल चौक, जय स्तंभ पानी की टंकी, दूरदर्शन टॉवर और मदीना होटल सहित संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। कंपनी ने सूचित किया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
Source link
बुरहानपुर में कल बिजली कटौती:सुबह अलग-अलग समय में कई इलाके प्रभावित होंगे














Leave a Reply