![]()
बुरहानपुर में बिजली कंपनी बुधवार 20 मई को 11 केवी ओपीएच फीडर पर मेंटेनेंस कार्य करेगी। इसके चलते सुबह 9 बजे से 10 बजे तक शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि फीडर के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण शटडाउन लिया जा रहा है। कार्य की जरूरत के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि कम या ज्यादा भी हो सकती है। इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई उपकार नगर, द्वारकापुरी, लक्ष्मी माता मंदिर क्षेत्र, हेंडल वाले बाबा मंदिर क्षेत्र, अंबिका नगर, विजय नगर, संस्कार मंगल कार्यालय क्षेत्र, आदर्श कॉलोनी, बृजधाम कॉलोनी, इंद्रनगर, तुलसी मॉल क्षेत्र, नारायण नगर, बारी समाज मंगल कार्यालय क्षेत्र, तुलसी सरोवर और जमुना नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
Source link
बुरहानपुर में बुधवार को 1 घंटे बंद रहेगी बिजली:11 केवी ओपीएच फीडर पर मेंटेनेंस कार्य; 15 से ज्यादा क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई














Leave a Reply