![]()
बुलंदशहर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने कक्षा 8 तक के स्कूलों को 1 जुलाई तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। इस अत्यधिक गर्मी के कारण स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए, जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बीएसए को स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए। इन निर्देशों के बाद, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक के लिए अवकाश के आदेश जारी किए हैं।
Source link
बुलंदशहर में भीषण गर्मी से 1 जुलाई तक स्कूल बंद:डीएम के निर्देश पर कक्षा 8 तक के सरकारी, प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी















Leave a Reply