![]()
रायसेन जिले के बेगमगंज वन परिक्षेत्र में पदस्थ रेंजर अरविंद अहिरवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बुधवार देर शाम 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बेगमगंज स्थित उनके शासकीय निवास पर की गई। EOW को फरियादी शकील अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी। शकील अहमद के अनुसार, रेंजर अरविंद अहिरवार फर्नीचर के बिल के भौतिक सत्यापन के बदले लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत के सत्यापन के बाद EOW ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। केमिकल लगे नोट लेते ही दबोचा बुधवार को फरियादी जैसे ही केमिकल लगे 5 हजार रुपये रेंजर को देने पहुंचा, पहले से तैनात EOW टीम ने उन्हें पकड़ लिया। टीम ने मौके पर रेंजर के हाथ धुलवाए, जिससे उनकी उंगलियां गुलाबी हो गईं और रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद नोट जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई EOW के डीएसपी पंकज गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिश्वत लेने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है। पहले भी सुर्खियों में रहा था मामला यह भी बताया जा रहा है कि 5 नवंबर 2025 को मुकरबा मोहल्ला स्थित एक फार्म हाउस पर वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान करीब 9 घन मीटर अवैध सागौन लकड़ी जब्त की गई थी, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई थी। उस कार्रवाई का नेतृत्व भी रेंजर अरविंद अहिरवार ने किया था। इस मामले में शकील पठान को आरोपी बनाया गया था और वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।
Source link
बेगमगंज रेंजर 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:फर्नीचर बिल वेरिफाई करने के बदले मांगी घूस, EOW ने सरकारी आवास से दबोचा














Leave a Reply