![]()
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में 16 मई से 20 मई तक मेरठ से गाजियाबाद तक आयोजित होने वाली पांचवें चरण की “रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो पदयात्रा” शुरू होगी। बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर निकाली जाने वाली इस पदयात्रा में आप नेता व कार्यकर्ता पैदल चलकर जनता के हक के मुददे उठाएंगे।
पदयात्रा के बारे में गुरुवार को आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया। पदयात्रा से मिस्ड कॉल के जरिए जुड़ें विधायक सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि अब तक पदयात्रा के चार चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं और जिस प्रकार जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है, उससे स्पष्ट है कि देश और प्रदेश की जनता अब रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर निर्णायक संघर्ष चाहती है। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि लोग बड़ी संख्या में पांचवें चरण की इस पदयात्रा से जुड़ें और रोजगार व सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करें। उन्होंने बताया कि 7500040004 पर मिस्ड कॉल देकर कोई भी व्यक्ति इस जनआंदोलन का हिस्सा बन सकता है। 16 मई को शुरू होगी पदयात्रा
सोमेंद्र ढाका ने पदयात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि 16 मई को क्रांति की धरती मेरठ के कमिश्नरी पार्क में आप यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद उनके नेतृत्व में पदयात्रा की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन की पदयात्रा कमिश्नरी पार्क से शुरू होकर कचहरी के सामने हनुमान मंदिर, बच्चा पार्क, खैर नगर चौपला, छतरी वाला पीर, घंटाघर, डीएन कॉलेज और मेट्रो प्लाजा होते हुए ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के नीचे गणपति भवन तक पहुंचेगी, जहां पहले दिन का समापन होगा। उन्होंने कहा कि पूरी पदयात्रा के दौरान गांव-गांव, कस्बों और शहरों में जाकर जनता से सीधा संवाद किया जाएगा और युवाओं, किसानों, मजदूरों तथा वंचित समाज की समस्याओं को सुना जाएगा। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का समापन 20 मई को गाजियाबाद में होगा, जहां संजय सिंह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनता के मुद्दों को उठाना है जरुरी
मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को जाति और धर्म के नाम पर बांटकर असली मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है, किसान कर्ज में डूबा हुआ है, नौजवान बेरोजगार है और गरीब आदमी इलाज व शिक्षा के लिए परेशान है, लेकिन सरकार इन सवालों का जवाब देने के बजाय समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की यह पदयात्रा सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई है और पार्टी पूरी मजबूती के साथ जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी।
ये रहे मौजूद
दिल्ली विधायक सुरेंद्र चौधरी, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, प्रदेश प्रवक्ता जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, सरधना विधानसभा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला संरक्षक एसके शर्मा, माइनॉरिटी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमिंदर सिंह, माइनॉरिटी विंग जिला अध्यक्ष दिया सिंह, सरदार जसवीर सिंह, यूथ विंग जिला अध्यक्ष शिवकुमार, जिला सचिव कुलविंदर कंडारी, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेम कुमार, महिला जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा, जिला सचिव गजेंद्र, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉक्टर फुरकान त्यागी, जिला संगठन मंत्री इंतखाब अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Source link
बेरोजगारी, सामाजिक न्याय के लिए आप निकालेगी पदयात्रा:मेरठ से 16 मई को होगी शुरूआत, सांसद संजय सिंह करेंगे अगुवाई
















Leave a Reply