बैज बोले – पीएम हनीमून मनाने गए हैं:PCC अध्यक्ष ने कहा – पीएम मोदी-मैलोनी की तस्वीरों को लेकर कहा वेडिंग शूट जैसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है




छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मैलोनी को लेकर विवादित बयान दिया है। बैज ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे प्रधानमंत्री मोदी, मैलोनी के साथ “हनीमून” मनाने गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों नेताओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर “वेडिंग शूट” की तरह वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में इटली दौरे पर गए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री मैलोनी से हुई। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। मैलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीरें साझा की थीं साथ ही मैडोली चॉकलेट के साथ एक रील भी बनाई थी, जिसके बाद इंटरनेट पर मेलोडी ट्रेंड भी चर्चा में आ गया। प्रधानमंत्री मोदी और मैलोनी की तस्वीरों को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं और मीम्स सामने आते रहे हैं। लेकिन अब इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग ले लिया है और बयान को लेकर प्रदेश में नई बहस शुरू हो गई है। रायपुर में कमिश्नरी प्रणाली पर किसे फायदा हुआ वहीं दुर्ग और बिलासपुर में कमिश्नरी प्रणाली लागू करने के फैसले पर भी पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रायपुर में कमिश्नरी प्रणाली पूरी तरह फेल साबित हुई है, इसके बावजूद सरकार अब इसे दुर्ग और बिलासपुर में लागू करने की बात कर रही है। बैज ने कहा कि अगर कमिश्नरी प्रणाली इतनी सफल है तो सरकार बताए कि रायपुर को इससे क्या फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि अपराध कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक का फोन चोरी होने की घटना का जिक्र करते हुए बैज ने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा और शिकायतों का यह हाल है, तो आम लोगों की स्थिति समझी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले रायपुर मॉडल का आकलन करना चाहिए, उसके बाद दूसरे शहरों में इसे लागू करने का फैसला लेना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *