![]()
बैतूल जिले में महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर कोतवाली और बोरदेही पुलिस ने दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पहले मामले में, थाना कोतवाली बैतूल पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ संबंध बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। फरियादिया की शिकायत पर मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी राहुल माकोडे (उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सोहागपुर, थाना बैतूल बाजार) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे और पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही। दूसरे मामले में, थाना बोरदेही पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उधार के पैसे वापस देने के बहाने उसे अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया। इस मामले में थाना बोरदेही में अपराध क्रमांक 96/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तुलाराम अखंडे (उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बिसीघाट, थाना बोरदेही) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल मुलताई भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम वट्टी, सउनि मिंतलाल धुर्वे, आरक्षक रामकिशन नागोतिया, महिला आरक्षक आरती पवार सहित साइबर सेल बैतूल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Source link
बैतूल में दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार:शादी और उधारी चुकाने के बहाने किया था रेप














Leave a Reply