भदोही महोत्सव मैराथन के विजेता पुरस्कृत:अपर पुलिस अधीक्षक ने मेडल, स्मृति चिन्ह और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया




भदोही महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हाफ मैराथन के विजेताओं को अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। यह मैराथन अभयनपुर मैदान से गोपीगंज तक आयोजित की गई थी, जिसका समापन संदीप पैलेस में हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक ने दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को मेडल, स्मृति चिह्न (ट्रॉफी) और पुरस्कार राशि भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया। यह पुरस्कार वितरण ‘भदोही महोत्सव सोसाइटी’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के समापन अवसर पर किया गया। तीन दिवसीय ‘भदोही महोत्सव’ के तहत यह भव्य मैराथन आज सुबह 06:00 बजे अभयनपुर मैदान (इंदिरा मिल के पास) से शुरू हुई थी। मैराथन का आयोजन सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेल के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में भदोही महोत्सव सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, सोसाइटी के पदाधिकारीगण, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मैराथन को सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस और यातायात पुलिस की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *