![]()
जनपद में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने लू (हीट स्ट्रोक) से आमजन को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आगामी दिनों में इसके 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उन्होंने लू के लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी। लू लगने पर शरीर अत्यधिक गर्म और लाल हो सकता है, त्वचा शुष्क हो सकती है, तेज नाड़ी चल सकती है, सिरदर्द, चक्कर आना, अत्यधिक कमजोरी, उल्टी, थकान और पसीना कम या बंद हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने कार्यालयों में पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही, संबंधित विभागों को हीट वेव और लू के प्रकोप से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए अपने विभागीय दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने को कहा गया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Source link
भदोही में पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना:डीएम ने अलर्ट जारी किया, अफसरों को लू से निपटने को तैयार रहने के निर्देश















Leave a Reply