भांडेर में बीएमओ इंद्रेश दोहरे का पुतला दहन:दतिया स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं पर समिति का विरोध प्रदर्शन




दतिया जिले के भांडेर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में रविवार शाम प्रदर्शन किया गया। सामाजिक उत्थान एवं गौ सेवा समिति भांडेर के सदस्यों ने पटेल चौराहे पर सीबीएमओ इंद्रेश दोहरे का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति, मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलना और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अस्पताल की समस्याओं को लेकर पहले भी जनसुनवाई में भांडेर एसडीएम सोनाली राजपूत को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बावजूद अब तक व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। समिति का कहना है कि कई बार शिकायतों के बाद भी स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति जस की तस बनी हुई है। सुधार नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन सामाजिक उत्थान एवं गौ सेवा समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि सीबीएमओ को नहीं हटाया गया और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समिति सदस्य और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *