भाई की बाइक पकड़ी तो पुलिस जीप पर बैठी महिला:शिवपुरी के करेरा में वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल




शिवपुरी जिले के करेरा कस्बे में मंगलवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला ने जमकर हंगामा कर दिया। पुलिस द्वारा उसके भाई की बुलेट बाइक पर चालानी कार्रवाई किए जाने से नाराज महिला पुलिस जीप के बोनट पर जाकर बैठ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, करेरा पुलिस एसडीओपी कार्यालय के बाहर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दीप्ति परिहार अपने भाई के साथ बुलेट बाइक पर वहां पहुंचीं। पुलिस ने बाइक को रोककर जांच की तो वाहन में कई नियमों का उल्लंघन सामने आया। बिना हेलमेट बाइक चला रहा था युवक पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। साथ ही उसमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था, जिससे तेज पटाखे जैसी आवाज निकल रही थी। युवक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। इन कमियों के चलते पुलिस ने चालानी कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान महिला पुलिसकर्मियों और स्टाफ से बहस करने लगी। विरोध में बोनट पर बैठी, मौके पर लगी भीड़ भाई की बाइक पकड़े जाने से नाराज महिला अचानक पुलिस जीप के बोनट पर जाकर बैठ गई। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद महिला बोनट से नीचे उतरी, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया घटनाक्रम घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो में महिला पुलिस वाहन के बोनट पर बैठी दिखाई दे रही है, जबकि आसपास लोग खड़े नजर आ रहे हैं। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस बोली- नियम तोड़ने पर की कार्रवाई मामले में विनोद छावई ने बताया कि युवक की बाइक में नंबर प्लेट नहीं थी, मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था और चालक बिना हेलमेट वाहन चला रहा था। यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई की गई है। जुर्माने संबंधी अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *