![]()
मुज़फ़्फ़रनगर के नई मंडी स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभिभावक सम्मेलन और स्काउट गाइडिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा, संस्कार और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना था। अभिभावक सम्मेलन के दौरान प्रथम मासिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कराया गया। प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा और कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता वर्मा ने अभिभावकों से संवाद कर विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। अभिभावकों ने जताया विद्यालय पर विश्वास विद्यालय की इस पहल की अभिभावकों ने सराहना की और विद्यालय परिवार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। अभिभावकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों की पढ़ाई और व्यवहार सुधारने में सहायक होते हैं। इसी क्रम में विद्यालय में स्काउट गाइडिंग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में प्रभा जी (डीओसी), साक्षी जी और ज्योति जी ट्रेनर के रूप में उपस्थित रहीं। कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं ने खेल, गीत, कविताओं और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर में छात्राओं को अनुशासन, सहयोग, सेवा, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति जैसे जीवन मूल्यों की शिक्षा दी गई। स्काउट-गाइडिंग से विकसित होती है नेतृत्व क्षमता विद्यालय की गाइड प्रमुख शिक्षिका श्रीमती अनीता गुप्ता के निर्देशन में शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइडिंग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं।
Source link
भागवन्ती विद्या मंदिर में अभिभावक सम्मेलन, स्काउट शिविर आयोजित:मासिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं दिखाईं, छात्राओं ने सीखे अनुशासन के गुर















Leave a Reply