भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत क्योंकि 12 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर असर




प्रदेश के पांच नगर पंचायतों में हो रहे आम और उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के पास सत्ता की ताकत है। इसलिए वे डबल इंजन की सरकार का दावा कर क्षेत्र के वोटर्स को लुभाने की रणनीति अपना रहे हैं। कांग्रेस के पास भी एक मजबूत बढ़त है। पांच में से तीन नगर पंचायत उन विधानसभा से आते हैं जहां कांग्रेस के विधायक हैं। इसलिए कांग्रेस विधायकों ने भी इन विधानसभा को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सीधे तौर पर इन चुनावों में 12 से ज्यादा प्रमुख विधानसभाओं पर असर होने वाला है। इसलिए दोनों ही दल मजबूती से मैदान में जुट गए हैं। बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर, पलारी और घुमका पहली बार नगर पंचायत बने हैं। इसलिए इन चार नगर पंचायतों में पहली बार आम चुनाव हो रहे हैं। वहीं सहसपुर लोहारा नगर पंचायत की अध्यक्ष उषा मनहरण श्रीवास को पद से हटाए जाने के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। यहां की अध्यक्ष को अपने ही कांग्रेस पार्षदों के अविश्वास प्रस्ताव के कारण अपना पद गंवाना पड़ा था। कांग्रेस इस सीट को फिर से हासिल करना चाह रही है, लेकिन भाजपा विधायक भावना बोहरा समेत चुनाव प्रभारी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस-भाजपा दोनों ही पार्टियों ने यहां अपने मजबूत प्रत्याशी उतारे हैं। नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को पांचों नगर पंचायतों में दोनों ही पार्टियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल किए। भाजपा ने अपने मंत्रियों-विधायकों को मैदान में उतार दिए हैं। बम्हनीडीह में हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन अनुराग सिंह देव, शिवनंदनपुर में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह, पलारी में पर्यटन मंडल की अध्यक्ष नीलू शर्मा, सहसपुर लोहारा में अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह घुमका में प्रत्याशियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस के जिला प्रभारी और विधायकों पर पूरा दारोमदार
कांग्रेस ने अलग से प्रभारी नियुक्त करने के बजाए जिला प्रभारियों पर ही भरोसा जताया है। जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, बालोद, राजनांदगांव और कवर्धा जिले के प्रभारी ही संबंधित नगर पंचायतों में चुनाव की कमान संभाले हुए हैं। इसके अलावा घुमका नगर पंचायत के लिए डोंगरगढ़ विधायक दले‌श्वर साहू, पलारी नगर पंचायत में संजारी बालोद ​विधायक संगीता सिन्हा तथा बम्हनीडीह नगर पंचायत में जांजगीर-चांपा विधायक व्यासनारायण कश्यप ने कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी जोर लगा दी है। 4 नए नगर पंचायत में आम चुनाव, 4 अध्यक्ष, 60 पार्षद
बम्हनीडीह (जांजगीर) जांजगीर-विधानसभा- कांग्रेस विधायक व्यास नारायण कश्यप {शिवनंदनपुर (सूरजपुर) भटगांव विधान सभा – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े {पलारी (बालोद) संजारी-बालोद विधान सभा – कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा {घुमका (राजनांदगांव) डोंगरगढ़ विधानसभा – कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू। उप निर्वाचन: नगर पंचायत सहसपुर लोहारा अध्यक्ष – 1 (कवर्धा जिले की पुरानी नगर पंचायत) पंडरिया विधानसभा- भाजपा विधायक भावना बोहरा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *