![]()
बालाघाट जिले के हट्टा थाना क्षेत्र में मोहगांव खुर्द के उपसरपंच और भाजपा नेता पवन पारधी पर मंगलवार देर रात लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में उनके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल नेता का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बुधवार शाम को केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पवन पारधी का कहना है कि यह हमला पुरानी रंजिश और रेत के अवैध कारोबार की शिकायतों से जुड़ा हो सकता है। उनके मुताबिक, करीब 6 महीने पहले माइनिंग विभाग ने एक रेत डंप पकड़ा था, जिसका शक उमेश उर्फ गुड्डु पारधी उन पर कर रहा था। इसके अलावा, हाल ही में सड़क निर्माण में खराब रेत के इस्तेमाल की शिकायत को लेकर भी विवाद चल रहा था। पहले भी मिली थी जान से मारने की धमकी पवन पारधी ने बताया कि उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं, जिसकी शिकायत उन्होंने हट्टा थाने में की थी। उनके अनुसार, उमेश पारधी के इशारे पर उसके भांजे तपेश रिनायत और उसके साथियों ने उन पर हमला बोला। हालांकि, कुछ सूत्रों का मानना है कि केस आपसी रंजिश का भी हो सकता है। पुलिस ने दर्ज किया केस हट्टा थाना प्रभारी अविनाश राठौड़ ने बताया कि अस्पताल से मिली जानकारी के बाद तपेश रिनायत और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
Source link
भाजपा नेता पर लाठी-डंडों से हमला:घायल बोला- रेत शिकायत करने के शक में पीटा, पहले भी धमकियां मिली














Leave a Reply