भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में दिखा मोदी अपील का असर:रायसेन में कार्यकर्ता स्कूटी-रिक्शा सहित सीमित संसाधनों से पहुंचे; शिवराज भी होंगे शामिल




रायसेन जिले के सांची स्थित वेदानवी रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार से शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की मजबूती, विचार परिवार, बूथ प्रबंधन, कार्य विस्तार और राष्ट्र चेतना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डीजल-पेट्रोल बचाने की अपील का असर भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला। प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता सीमित संसाधनों का उपयोग करते हुए प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे। कई कार्यकर्ता स्कूटी, ई-रिक्शा और बसों से आए, जबकि कुछ नेता एक ही वाहन में सवार होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। यह पहल ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता को दर्शाती है। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए एक विशेष व्यवस्था की गई थी। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन जमा कराए गए। इसके लिए प्रशिक्षण स्थल पर “मोबाइल पार्किंग” की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। यह प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के तहत आयोजित किया गया है। इसकी शुरुआत खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष पंकज जोशी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र शिवाजी पटेल, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करके की। इसके बाद वर्ग गीत, दीप प्रज्ज्वलन, संपूर्ण वंदे मातरम् और स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रशिक्षण वर्ग की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने प्रस्तुत की। संगठनात्मक मजबूती पर प्रकाश डाला
उद्घाटन सत्र में पंकज जोशी ने संगठन की कार्यपद्धति और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता राजेश तिवारी ने “विचार परिवार” विषय पर भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि और संगठन की भूमिका पर चर्चा की। तीसरे सत्र में सांसद आलोक शर्मा ने “कार्य विस्तार” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का विस्तार केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज में राष्ट्र चेतना जागृत करने का एक अभियान है। प्रशिक्षण वर्ग का समापन आज (रविवार) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में होगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *