भाजपा विधायक सांगा बोले- CJP फॉलोवर्स की जांच होनी हो:कानपुर में कहा- बाढ़ में सांप और नेवला आते हैं, वैसे ही विपक्षी कॉकरोच के साथ




सोशल मीडिया पर इन दिनों CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस बीच कानपुर की बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने CJP के बढ़ते फॉलोवर्स और उसकी राजनीतिक सोच पर सवाल उठाए हैं। अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि यह जांच का विषय है कि सोशल मीडिया पर पार्टी को फॉलो करने वाले लोग वास्तव में उसी विचारधारा के हैं या किसी और एजेंडे के तहत जुड़े हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा- भाजपा की लगातार चुनावी जीत से विरोधी विचारधारा के लोग एक मंच पर आने लगे हैं। उन्होंने इसकी तुलना बाढ़ के दौरान एक जगह इकट्ठा होने वाले सांप, नेवले और अन्य जीवों से की। सांगा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग समाज को बांटने और जाति आधारित राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल- सोशल मीडिया पर CJP के फॉलोवर्स पर क्या कहेंगे? जवाब- सोशल मीडिया के दो पहलू हैं। एक पॉजिटिव और दूसरा निगेटिव। क्या इनके फॉलोवर्स सच में हैं। वो फॉलोवर्स अन्य लोगों को भी फॉलो करते हैं। उनमें से ऐसे लोग भी होंगे जो भाजपा को भी फॉलो करते होंगे। ये तो जांच का विषय है। वर्तमान में जो देश में वातावरण है। भाजपा ने जिस तरह से बिहार और बंगाल में चुनाव जीता, इससे यह लगता है कि जब नदी में बाढ़ आती है, तो जैसे सांप, नेवला और अन्य जलीय जीव एक साथ एकत्र होते हैं। एक ही विचारधारा के ऐसे ही राजनीतिक लोग, जो जाति के नाम पर राजनीति करते हैं, जो समाज को तोड़ने का काम करते हैं। वो सब वैचारिक रूप से इसलिए साथ रहते हैं। सवाल- ऐसा क्यों कि सब ये कह रहे हैं कि भाजपा को ही खतरा है? जवाब- ऐसे दल तो अपने को कॉकरोच से भी गया-गुजरा मान रहे हैं। क्योंकि वो दल ये मान चुके हैं कि वो भाजपा को नहीं हरा सकते हैं। इसलिए इस तरह के मुद्दों में शामिल होकर भाजपा को टारगेट करना चाहते हैं। इसमें ऐसा भी हो सकता है कि इसमें भाजपा के भी समर्थक हों, ये कौन तय करेगा कि इसमें सब भाजपा के विरोधी हैं। सवाल- क्या CJP का कनेक्शन आम आदमी पार्टी से रहा है? जवाब- आम आदमी पार्टी पर जनता ने विश्वास किया था, लेकिन उन्होंने जनता के साथ विश्वासघात किया। कहीं न कहीं उस नर्सरी से पढ़े हुए लोग जनता को गुमराह करने का प्रयास तो करेंगे ही। जनता सब जानती है, जनता देश के साथ है। सवाल- क्या लगता है कि युवाओं को टारगेट किया जा रहा है? जवाब- युवाओं को टारगेट तो हर दल कर रहा है। युवा समझदार हैं, सब जानते हैं कि उनका भविष्य कहां सुरक्षित है। नौजवान भाजपा के साथ हैं। चाहे बिहार हो या बंगाल, दोनों ही जगह नौजवानों के दम पर ही भाजपा की सरकार बनी है। सवाल- सरकारी विभाग में कॉकरोच की तरह भेष बनाकर युवक पहुंचा, इस पर क्या कहेंगे? जवाब- सस्ती लोकप्रियता पाने का हथियार आज के समय में सोशल मीडिया बन गया है। ऐसे लोगों को न पत्रकारों की जरूरत है न किसी की। ऐसे में कोई कॉकरोच के कपड़े पहनेगा तो कोई अपने जो कपड़े पहने हुए है उसे उतार देगा। किसी तरह से वो लाइमलाइट में बने रहना चाहते हैं, इसलिए ऐसा करते हैं। कोई सिर मुंडवा लेगा तो कोई भौंहें मुंडवा लेगा, इस तरह के इवेंट करेंगे। सवाल- जो अपने को कॉकरोच कह रहे हैं उनके लिए क्या कहेंगे? जवाब- जो लोग अपने आप को कॉकरोच कह रहे हैं, उनकी इच्छाशक्ति मर चुकी है। वो लोग निराश लोग हैं, हताश लोग हैं। ऐसे लोग जंग नहीं जीत सकते हैं। देश हमेशा उत्साहवर्धक नौजवानों के दम पर बढ़ा है। देश के जो उत्साहित नौजवान हैं, वो इन षड्यंत्रों में शामिल नहीं होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *