![]()
भिंड के भाजपा नेता सज्जन सिंह यादव को 100 से अधिक लग्जरी वाहनों के साथ शहर में प्रवेश करना भारी पड़ गया। भाजपा ने उन्हें भिंड जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। वे अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद बुधवार शाम को शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान शहर का ट्रैफिक बाधित हुआ तो हॉर्न बजाते और नारेबाजी के कारण शोर भी हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में यह पहली कार्रवाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले छह दिन में दो बार ईंधन बचाने की अपील कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अपने कारकेट से वाहन कम कर दिए, तो देश के गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य विभागों के मंत्रियों, मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मंत्रियों ने अपने कारकेट से वाहन कम कर दिए हैं। इसके बाद भी सज्जन सिंह यादव अध्यक्ष बनने के बाद शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। मैंने किसी को नहीं बुलाया ग्वालियर से भिंड तक वाहनों के काफिले पर जब सवाल हुए तो सज्जन सिंह यादव का कहना था कि उन्होंने किसी को नहीं बुलाया। लोग स्वेच्छा से उनके साथ जुड़ते चले गए। अब अपनी नियुक्ति निरस्त किए जाने पर वह कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आ रहे हैं। काफिले की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक ओर प्रधानमंत्री पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन के नाम पर बड़े वाहन काफिले निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी ने किया था जवाब तलब मामले की जानकारी सामने आने के बाद भाजपा संगठन ने हस्तक्षेप करते हुए सज्जन सिंह यादव से चर्चा की। उनसे जवाब तलब किया तो सज्जन सिंह यादव ने पार्टी नेतृत्व को सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी कार्यकर्ता या समर्थक को वाहन लेकर आने के लिए नहीं कहा था। लोग स्वेच्छा से काफिले में शामिल हुए थे और यह पार्टी के प्रति उनका उत्साह व प्रेम था। नियुक्ति निरस्त के बाद अब कॉल रिसीव नहीं कर रहे दैनिक भास्कर ने जब इस संबंध में सज्जन सिंह यादव से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मान रहा है और सीमित संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सज्जन सिंह यादव से चर्चा में उन्होंने भी यही कहा कि उन्होंने किसी को काफिले के लिए आमंत्रित नहीं किया था और लोग स्वयं शामिल हुए थे। अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की जाएगी जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि मंगलवार के बाद जहां-जहां से ऐसे मामले सामने आए हैं, वहां की जानकारी लेकर जिम्मेदारों से चर्चा की जा रही है। अभी भिंड का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में भिंड के जिला अध्यक्ष को दायित्वमुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां भी इस तरह की अनुशासनहीनता सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त निर्णय लिए जाएंगे। इन पर भी गिरेगी गाज
Source link
भिंड किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष को पद से हटाया:सज्जन सिंह यादव ने ग्वालियर से भिंड तक निकाली थी वाहन रैली, बोले-मैंने किसी को नहीं बुलाया था














Leave a Reply