![]()
भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा लहार के महाराणा प्रताप चौराहे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डीपी से हुई युवक की पहचान
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोबाइल फोन में लगी डिपी से हुई। मसेरन गांव निवासी 30 वर्षीय आशीष शाक्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशीष बाइक से लहार की ओर आ रहा था। इसी दौरान महाराणा प्रताप चौराहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। मोबाइल की डीपी से हुई पहचान प्रारंभिक तौर पर युवक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी जेब से मिले मोबाइल फोन की जांच की। मोबाइल में लगी डिस्प्ले फोटो (डीपी) के आधार पर युवक की पहचान कराई गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस में रखवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Source link
भिंड के लहार में पिकअप से भिड़ी बाइक:युवक की मौत, मोबाइल में लगी डीपी से हुई पहचान















Leave a Reply