भिंड में अमृत सरोवरों के घटते जलस्तर पर समीक्षा:कलेक्टर के निर्देश- तालाबों में सालभर पानी रहे, ऐसी योजना बनाएं




भिंड जिले में गर्मी बढ़ने के साथ अमृत सरोवरों का जलस्तर घटने का मामला प्रशासनिक समीक्षा बैठक में सामने आया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक में कलेक्टर किरोडी लाल मीणा ने अमृत सरोवरों की वर्तमान स्थिति पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाबों में पूरे साल पानी उपलब्ध रहे, इसके लिए ठोस योजना बनाकर काम किया जाए। निर्माण कार्यों के धरातल पर परिणाम दिखने के निर्देश
बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान 2025-26 और 2026-27 के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। कई स्थानों पर निर्माण कार्य अधूरे और कमजोर पाए जाने पर कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि काम केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर भी इसके परिणाम दिखने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमृत सरोवरों का उद्देश्य सिर्फ निर्माण कराना नहीं, बल्कि जल संरक्षण को स्थायी बनाना है। इसके लिए तालाबों की तकनीकी गुणवत्ता, गहराई और जल स्रोतों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है, ताकि गर्मियों में भी इनमें पर्याप्त जल भंडारण बना रहे। बारिश से पहले पूरे हों ‘मां की बगिया’ के काम
कलेक्टर ने बैठक में मनरेगा के तहत लंबित कार्यों को इसी महीने पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, ‘मां की बगिया’ और ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि बारिश शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएं। पौधारोपण अभियान के लिए स्व-सहायता समूहों से पौधे तैयार करवाकर उनकी खरीदी करने पर भी जोर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *