![]()
भिंड जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जनौरा गांव में शुक्रवार देर रात पैसों के लेनदेन के विवाद में सरपंच पति पर 4 से 5 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, जनौरा गांव की सरपंच पिंकी जाटव के पति अवधेश जाटव का कुछ लोगों के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। शुक्रवार देर रात इसी बात पर कहासुनी हुई, जो हिंसक झड़प में बदल गई। आरोपियों ने लाठी-डंडों से अवधेश के साथ मारपीट की। हमले में उनके सिर और पेट में चोटें आई हैं। वहीं, एक हाथ में गहरी चोट लगने के कारण अस्पताल में डॉक्टरों को 14 टांके लगाने पड़े। पुलिस ने दर्ज किए बयान
घटना के बाद परिजन घायल अवधेश को लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही सुरपुरा थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान दर्ज किए। पीड़ित पक्ष ने शिकायत में 4 से 5 लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। भीम आर्मी ने की गिरफ्तारी की मांग
इस घटना की जानकारी मिलने पर भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी देर रात जिला चिकित्सालय पहुंच गए। अस्पताल परिसर में देर रात तक लोगों की भीड़ जमा रही। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Source link
भिंड में लेनदेन के विवाद में सरपंच पति पर हमला:4-5 लोगों ने की लाठी-डंडों से मारपीट; सिर-पेट में आई चोट, हाथ में लगे 14 टांके















Leave a Reply