![]()
खंडवा स्टेट हाईवे पर स्थित भिरंगी रेलवे फाटक मरम्मत कार्य के चलते दो दिनों के लिए बंद रहेगा। यह फाटक 17 और 18 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। यह कार्य पटरियों के बीच सुधार के लिए किया जा रहा है। इस दौरान हरदा, टिमरनी, सिवनी मालवा, बानापुरा और होशंगाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। होशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाईवे जिला मुख्यालय से जुड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है, जिससे कई ग्रामीण क्षेत्र भी जुड़े हुए हैं। वाहन चालकों को अब छीपाबड़ से खिरकिया आकर रेलवे फाटक पार करना होगा। इसके बाद उन्हें चौकड़ी, सारंगपुर, धनवाड़ा, बमनगांव, बारंगा, बारंगी होते हुए हरदा पहुंचना पड़ेगा। इस परिवर्तित मार्ग से लगभग 15 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाना होगा। रेलवे ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और सहयोग करें।
Source link
भिरंगी रेलवे फाटक दो दिन बंद रहेगा:रविवार-सोमवार को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक, वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही















Leave a Reply