भीषण गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग से बेहाल शहरवासी



कवर्धा| शहर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। दिन के समय जहां 5 से 10 बार बिजली बंद हो रही है, वहीं रात में भी बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। तेज गर्मी व उमस के बीच बिजली ट्रिपिंग से घरों में पंखे, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण बंद हो जाते हैं, बिना पूर्व सूचना के बार-बार बिजली ट्रिप होने से दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *