भूत-प्रेत उतारने के बहाने घर से गहने ले गए बदमाश:श्मशान ले जाकर परिवार को उलझाया, हुसैन टेकरी से चार आरोपी और चोरी के गहने पकड़े




रतलाम के पिपलौदा थाना अंतर्गत गांव पंचेवा में एक घर में साधु के वेश में घुस 4 बदमाशों ने भूत प्रेत का साया बताते हुए झाड़ फूंक किया। घर की महिलाओं के गहने उतरवाकर गेहूं की ढेरी पर रखवा दिए। पूजा के बहाने घर के सदस्य को श्मशान लेकर गए, फिर रफुचक्कर हो गए। घर में गहने नहीं मिले तो चोरी का पता चला। पुलिस ने झाड़ फूंक के नाम पर चोरी करने वाले मंदसौर के तीन व एक प्रतापगढ़ के आरोपी को जावरा के हुसैन टेकरी से पकड़ा है। चोरी के घटनाक्रम का खुलासा रविवार दोपहर जावरा एसडीओपी व थाना पुलिस ने किया। जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया कि 23 मई को कारीबाई निवासी ग्राम पंचेवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 21 मई को चार लोग उसके घर पर गेहूं व चावल की भिक्षा मांगते हुए आए थे। कहा कि तुम्हारे घर में भुत प्रेत का साया है जिसे जादू मंत्र व टोटके से दूर कर सकते हैं। आरोपियों ने घर में चावल व गेहूं की ढेरी जमीन पर बिछाई। झाड़ फूंक करने लगे। कहा कि जो भी जेवरात किसी ने पहने हो तो वो उतारकर ढेरी पर रख दो। तब फरियादी की बेटी चेतना द्वारा अपने गले में पहना एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोडी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन उतारकर ढेरी पर रख दी। आरोपियों ने ढेरी में जेवरात को ओट दिया। सभी घर वालों को थोडी दूर बैठने को कहा। बेटे को लेकर गए श्मशान
फरियादी के छोटे बेटे को आरोपी पूजा के लिए श्मशान घाट की तरफ ले गए। वापस घर से थोड़ी दूर छोड़कर पैदल चले फिर बाइक से भाग गए। बाद में परिवार ने देखा तो गेहूं की ढेरी में रखे उनके गहने गायब थे। महिला का पति घर पर नहीं होने से पीछा नहीं कर पाए। बाद में पिपलौदा थाना पहुंच कर घटनाक्रम बताया। पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया। घटनाक्रम एसपी अमित कुमार व एएसपी विवेक कुमार लाल को बताया। इसके बाद टीम बनाई। टीम में जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय, पिपलौदा थाना प्रभारी रमेश कोली, चौकी प्रभारी सुखेडा राजू मखोड व अन्य को शामिल कर आरोपियों की तलाश की गई। 4 संदिग्ध को पकड़ा हो गया खुलासा
पुलिस टीम ने हुसैन टेकरी जावरा क्षेत्र में तलाश की। 4 संदिग्ध मिले। अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों के पास एक सोने का मंगलसुत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन व घटना में प्रयुक्त बाइक क्रमांक एमपी 14 एनई 5466 व एक बिना नंबर की बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस इन बदमाशों से अन्य स्थानों पर वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *