भोजपुरी मूवी 'जय कन्हैया लाल' में दिखेगा गोरखपुर का सीन:शूटिंग देखने उमड़ा जनसैलाब, एक्टर्स ने शानदार एक्टिंग से जीता दिल




गोरखपुर में भोजपुरी मूवी ‘जय कन्हैया लाल’ की शूटिंग आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बुधवार को सहजनवा ब्लाक के मुंडा कोडरा गांव में इसके कई सीन की शूट किए गए। फिल्म में लीड रोल निभाने वाले एक्टर कृष और राजन के साथ एक्ट्रेस रचना सिंह यादव और नेहा तिवारी ने अपने एक्टिंग से लोगों को मोहित किया है। यह फिल्म पूरी तरह धार्मिक और पारिवारिक विषय पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश भी देखने को मिलेगा। जिसको लेकर लोगों में अभी से ही उत्सुकता नजर आ रही है। शूटिंग सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के अलग- अलग जगहों पर की जा रही है, जिससे क्षेत्र को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गांव की संस्कृति का दिखेगा रियल सीन-एक्ट्रेस रचना
लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रचना सिंह यादव ने बताया कि “जय कन्हैया लाल” एक धार्मिक और पारिवारिक फिल्म है, जिसमें दर्शकों को मनोरंजन के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरी फिल्म की शूटिंग सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में ही की जाएगी, जिससे यहां की संस्कृति, गांव और प्राकृतिक वातावरण को भी फिल्म के माध्यम से दर्शाया जाएगा। ये कलाकार भी शामिल
‘जय कन्हैया लाल’ का निर्माण तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले प्रोड्यूसर दीपक शाह की ओर से किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक नीलमणि सिंह हैं, जबकि डीओपी (कैमरामैन) की जिम्मेदारी देवेंद्र तिवारी निभा रहे हैं। इसके अलावा संतोष श्रीवास्तव, सीपी भट्ट, नीलम पांडेय, पंकज सैनी और सुनील दत्त पाण्डेय सहित कई कलाकार फिल्म में अपनी एक्टिंग स्किल का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर सहित पूरी टीम शूटिंग को सफल बनाने में जुटी हुई है। क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान
स्थानीय लोगों में फिल्म शूटिंग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव वालों का कहना है कि इससे क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों और युवाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *