![]()
नेवी NCC की 1 एमपी नेवल यूनिट के एक्स कैडेट्स का चौथा एल्युमिनी फंक्शन रविवार शाम भोपाल के मिंटो हॉल स्थित एमवीएम कॉलेज ऑडिटोरियम में शुरू हुआ। कार्यक्रम में साल 1975 से लेकर वर्तमान बैच तक के कैडेट्स और नेवी ऑफिसर्स देशभर के अलग-अलग शहरों से शामिल होने पहुंचे। आयोजन की थीम ‘समवन फॉर समवन’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य समाज और युवा कैडेट्स के लिए सहयोग का नेटवर्क तैयार करना है। कार्यक्रम का आयोजन नेवल यूनिट NCC एल्युमिनी एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। शाम 5 बजे से कैडेट्स का आगमन शुरू हुआ, जबकि औपचारिक शुभारंभ शाम 6 बजे किया गया। आयोजन स्थल पर NCC का मूल मंत्र ‘एकता और अनुशासन’ साफ दिखाई दिया। पुराने साथी वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर प्रशिक्षण के दिनों की यादें साझा करते नजर आए। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कमांडर डॉ. वी.के. पराशर, लेफ्टिनेंट कमांडर डॉ. चंचल भुट्टन, लेफ्टिनेंट कमांडर एडी सिंह और लेफ्टिनेंट अनिल राजपूत सहित बड़ी संख्या में पूर्व कैडेट्स और अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम से जुड़ी 3 तस्वीरें देखें…
फ्रॉग जंप और फ्रंट रोल के साथ हुई एंट्री पूर्व कैडेट्स ने पुराने NCC ट्रेनिंग दिनों को याद करते हुए फ्रंट रोल और फ्रॉग जंप के साथ ऑडिटोरियम में एंट्री की। वहीं युवा कैडेट्स ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। यह दृश्य कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा। लेफ्टिनेंट कमांडर डॉ. वी.के. पराशर ने बताया कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, परिचय सत्र और कई विशेष गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, ताकि अलग-अलग पीढ़ियों के कैडेट्स फिर से जुड़ सकें। ‘समवन फॉर समवन’ का उद्देश्य समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष डॉ. विनोद ने बताया कि एल्युमिनी एसोसिएशन बनाने का उद्देश्य केवल पुराने साथियों को जोड़ना नहीं, बल्कि समाज के लिए सकारात्मक काम करना भी है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है ‘समवन फॉर समवन’, यानी हम किसी के लिए कुछ कर सकें। नए कैडेट्स जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें मार्गदर्शन देने के लिए हमारे पास अनुभवी रिसोर्स पर्सन मौजूद हैं।” एमवीएम कॉलेज के गणित विभाग के प्रोफेसर अनिल राजपूत ने बताया कि संगठन में जुड़े सभी लोग NCC बैकग्राउंड से हैं। उन्होंने कहा, “NCC में जो अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना सीखी, उसे आगे बढ़ाकर समाज को कुछ लौटाने के उद्देश्य से इस संगठन का गठन किया गया।” फ्लाइट कमांडर ने सुनाया ट्रेनिंग का किस्सा कार्यक्रम में मौजूद फ्लाइट कमांडर अजय सिंह ने NCC ट्रेनिंग के दिनों का एक रोचक अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि एक बार फ्रेंडशिप डे के दिन सभी कैडेट्स संडे परेड छोड़कर बड़े तालाब घूमने चले गए थे। उन्होंने कहा, “हम लोग बड़े तालाब से सीधे अपने-अपने घर चले गए थे। अगले संडे जब परेड में पहुंचे तो हमें इसकी पनिशमेंट भी मिली थी।” उनके इस अनुभव पर कार्यक्रम में मौजूद पूर्व कैडेट्स और युवा सदस्यों ने हंसते हुए पुरानी यादें ताजा कीं।
Source link
भोपाल में नेवी NCC एक्स कैडेट्स का एल्युमिनी फंक्शन:1975 बैच से लेकर युवा कैडेट्स तक जुटे; ‘समवन फॉर समवन’ थीम के साथ साझा की ट्रेनिंग की यादें















Leave a Reply