भोपाल में 17 बसों पर कार्रवाई, ₹75 हजार जुर्माना वसूला:बिना परमिट और बीमा के चल रही बसें जब्त; परिवहन विभाग ने चलाया अभियान




भोपाल में यात्री सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर भोपाल क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बसों की सघन जांच की। इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर मौके पर ही सख्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान बस क्रमांक MP 04PA 0848 बिना परमिट, फिटनेस और बीमा के संचालित पाई गई, जिसके चलते उसे तत्काल जब्त कर लिया गया। वहीं, बस क्रमांक MP 04PA 1150 पर परमिट की शर्तों के उल्लंघन का मामला सामने आने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। वहीं बस MP 41P 0840 में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई। बस में लगा फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायर था और आपातकालीन खिड़की भी अवरुद्ध मिली। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए अधिकारियों ने बस की फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी। अभियान के दौरान कुल 17 बसों के खिलाफ मोटर यान अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान 75 हजार रुपए का समन शुल्क और मोटर यान कर वसूला गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *