भोपाल से जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी फ्लाइट:नोएडा- ग्रेटर नोएडा जाने वालों को सीधा फायदा, बुकिंग शुरू




भोपाल से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के बीच 1 जुलाई से सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। इस नई उड़ान की शुरुआत IndiGo द्वारा की जा रही है, जिसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। शुरुआत में यह सेवा 78 सीटों वाले एटीआर-72 विमान से संचालित होगी। खास बात यह है कि यह फ्लाइट शाम के समय दोनों शहरों के बीच संचालित होगी, जिससे कामकाजी यात्रियों और व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
नई फ्लाइट शुरू होने से भोपाल और दिल्ली-एनसीआर के बीच हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी। अब तक जहां यात्रियों को दिल्ली या इंदौर होते हुए सफर करना पड़ता था, वहीं अब सीधे जेवर एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा। इसका सबसे अधिक लाभ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। किराए की बात करें तो शुरुआती फेयर 4662 रुपए रखा गया है, जो इस दूरी के हिसाब से किफायती माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *