![]()
मंडला शहर के चिलमन चौक पर गुरुवार को ऑटो पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक यातायात आरक्षक से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना चिलमन चौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के दौरान हुई। यातायात थाना में पदस्थ आरक्षक वीरेंद्र मरावी और एक ऑटो चालक के बीच पार्किंग को लेकर बहस शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से फैल गया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी की हुई शिनाख्त पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑटो चालक की पहचान बनियातारा निवासी अलताफ रजा पिता अनीश खान के रूप में हुई है। घटना के बाद ऑटो चालक और आरक्षक दोनों को थाने लाया गया था। पुलिस ने SC-ST का केस दर्ज किया कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी अलताफ रजा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट, गाली-गलौज, और एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link
मंडला में पार्किंग विवाद, यातायात आरक्षक को पीटा, VIDEO:बीच सड़क की मारपीट; ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज














Leave a Reply