![]()
मंडला जिले के नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। हिरदेनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पदमी चौराहा के पास रात करीब 2 बजे एक तूफान वाहन और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तूफान वाहन के चालक ग्राम घोंटा निवासी नरेश बंजारा (30) की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 9 लोग घायल हो गए। हिरदेनगर चौकी प्रभारी हरछठ ठाकुर ने बताया कि ग्राम मधुपुरी से लगभग 10 श्रमिक तूफान वाहन से केरल काम करने जा रहे थे। इसी दौरान पदमी के पास सामने से आ रहे ट्रक से वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही हिरदेनगर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायल श्रमिकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तूफान वाहन चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Source link
मंडला में सड़क हादसा: ड्राइवर की मौत:ट्रक-तूफान वाहन की भिड़ंत में 9 श्रमिक घायल, पुलिस जांच जारी
















Leave a Reply