![]()
सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री संपतिया उइके ने सिंगरौली महोत्सव के बहिष्कार को लेकर चल रहे सोशल मीडिया अभियान पर अपनी बात रखी है। उन्होंने साफ कहा कि यह किसी पार्टी का नहीं बल्कि जनता का कार्यक्रम है और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले को 514 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को जनता को सर्मपित करेंगे। शुक्रवार को सिंगरौली पहुंचीं प्रभारी मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि जो लोग इस महोत्सव का बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं, उन्हें भी इसमें शामिल होना चाहिए और जिले की खुशी का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने इसे सिंगरौली के गौरव का अवसर बताया। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ वाली चर्चाओं पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री भी आएंगे सिंगरौली जिले के स्थापना दिवस के मौके पर 23, 24 और 25 मई को तीन दिवसीय “सिंगरौली महोत्सव” मनाया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन यानी शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे जिले के विकास के लिए 514 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे, जिससे क्षेत्र में नई सुविधाओं और तरक्की का रास्ता साफ होगा। सोशल मीडिया पर बहिष्कार की चर्चा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर “बॉयकॉट सिंगरौली महोत्सव” के नाम से कई पोस्ट शेयर की जा रही थीं। इसी पर मंत्री ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि यह उत्सव पूरी तरह जनता को समर्पित है। 24 मई 2008 को सिंगरौली को सीधी से अलग कर नया जिला बनाया गया था, जिसकी याद में हर साल यह आयोजन किया जाता है। तीन दिनों तक मनेगा जश्न यह महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रभारी मंत्री संपतिया उइके खुद मौजूद रहेंगी। जिले की स्थापना के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकास से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मंत्री ने विश्वास जताया कि विकास कार्यों की इतनी बड़ी सौगात मिलने से जिले की तस्वीर बदलेगी।
Source link
मंत्री बोलीं- सिंगरौली महोत्सव जनता का कार्यक्रम, राजनीति नहीं:जो लोग इसके बहिष्कार की बात कह रहे, उन्हें भी शामिल होना चाहिए














Leave a Reply