मंदसौर में ऑनलाइन सट्टा लगाते युवक गिरफ्तार:मोबाइल में सट्टे की वेबसाइट खुली मिली, हर गेंद के हिसाब से लगाया जा रहा था दांव




मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र की बूढ़ा चौकी पुलिस ने रविवार को आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आईफोन और नगदी जब्त कर उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी मोबाइल से चला रहा था सट्टा पुलिस को सूचना मिली थी कि नई आबादी स्थित पानी की टंकी के पास एक युवक मोबाइल के जरिए आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बताए गए हुलिए का युवक मोबाइल चलाते हुए मिला। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोईन मोहम्मद पिता बाबू खान, उम्र 20 वर्ष निवासी बूढ़ा बताया। पुलिस ने उसकी सहमति से मोबाइल की जांच की तो उसमें क्रिकेट सट्टे से जुड़ी वेबसाइट “सिल्वर भाई डॉट कॉम” खुली मिली। हर गेंद पर लगाया जा रहा था दांव पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आईपीएल मैच में हर गेंद पर रन, विकेट, चौका, छक्का और हार-जीत पर ऑनलाइन दांव लगा रहा था। मोबाइल में मिली सट्टा आईडी में करीब 76 हजार रुपए का बैलेंस दिखाई दिया। वहीं 10 मई से 17 मई के बीच लगभग एक लाख रुपए की बेटिंग का रिकॉर्ड भी मिला। मोबाइल से मिले डेढ़ लाख के लेनदेन के सुराग चौकी प्रभारी विकास गहलोत ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से करीब डेढ़ लाख रुपए के लेनदेन और हिसाब-किताब से जुड़ी जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 50 हजार रुपए कीमत का आईफोन-13 और 750 रुपए नगद जब्त किए हैं। अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही पुलिस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 4(क) जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी का कहना है कि आईपीएल सट्टे में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। ऑनलाइन सट्टेबाजी में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *