![]()
मंदसौर में बिजली कंपनी ने कृषि उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। कंपनी के अनुसार, शनिवार रात 12 बजे से सभी आईआरआर (IRR) कृषि फीडरों का बिजली आपूर्ति समय बदलकर “सी ग्रुप” में कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी। बिजली कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजीत आईआरआर, तकरावद आईआरआर, नापाखेड़ा आईआरआर, तालव पिपलिया आईआरआर, डोरवाड़ा आईआरआर, लिम्बावास आईआरआर और रणायरा आईआरआर फीडरों पर अब सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इस बदलाव से किसानों को दिन में कुल 10 घंटे बिजली उपलब्ध होगी। कंपनी ने सभी कृषि उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे बदले हुए समय के अनुसार अपने कृषि कार्यों की योजना बनाएं। अधिकारियों ने बताया कि यह परिवर्तन विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और बेहतर आपूर्ति प्रबंधन के उद्देश्य से किया गया है।
Source link
मंदसौर में कृषि फीडरों का बिजली सप्लाई समय बदला:अब किसानों को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मिलेगी 10 घंटे बिजली














Leave a Reply