![]()
मंदसौर में आयोजित साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने बताया कि जिले में जनगणना का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में चार्ज अधिकारी लगातार कार्य में जुटे हुए हैं। ग्रामीण और नगरीय निकाय क्षेत्रों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनगणना से जुड़े सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें जल्द पूरा कराया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि स्व-गणना अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंदसौर जिले ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। गर्मी और बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गर्मी और आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित की जाएं। अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए फायर ब्रिगेड और अन्य संसाधनों को हमेशा अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में कहा गया कि जहां भी पेयजल की समस्या उत्पन्न हो, वहां तुरंत आवश्यक जल स्रोतों का अधिग्रहण किया जाए। साथ ही भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने और ई-केवाईसी का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। गेहूं उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
गेहूं उपार्जन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा गया कि उपार्जन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। बारदानों और गोदामों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने बताया कि 23 मई तक स्लॉट बुकिंग जारी रहेगी। गेहूं परिवहन कार्य सुचारु रूप से संचालित हो, इसके लिए भी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Source link
मंदसौर में जनगणना का 80 फीसदी काम पूरा:स्व-गणना अभियान में प्रदेश में पहला स्थान; समीक्षा बैठक में बारिश की तैयारियों के निर्देश















Leave a Reply