मंदसौर में स्कॉर्पियो से 4 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, तस्कर गिरफ्तार:33 लाख का माल पकड़ा गया, नंबर प्लेट फर्जी निकली; जोधपुर कनेक्शन की जांच तेज




मंदसौर जिले की नारायणगढ़ पुलिस ने सोमवार को महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन से 4 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फिल्मी अंदाज में वाहन का पीछा कर उसे रोका और तलाशी लेने पर वाहन के भीतर भारी मात्रा में डोडाचूरा मिला। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे वाली महिंद्रा स्कॉर्पियो-N कार क्रमांक RJ 14 UN 7855 से 20 प्लास्टिक कट्टों में भरा कुल 402 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने करीब 25 लाख रुपए कीमत की स्कॉर्पियो-N कार और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। भांगी पिपलिया-चौथखेड़ी रोड पर हुई कार्रवाई
पुलिक के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम भांगी पिपलिया से चौथखेड़ी रोड पर घेराबंदी की, संदिग्ध स्कॉर्पियो को पीछा कर रोका और तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में डोडाचूरा मिला। पुलिस ने मौके से आरोपी लालसिंह पिता कमलसिंह बौराना, उम्र 34 वर्ष, निवासी दोरवाड़ी थाना नारायणगढ़ जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना नारायणगढ़ में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जोधपुर नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि राजस्थान के जोधपुर निवासी कुछ मारवाड़ी लोग स्कॉर्पियो वाहन लेकर मंदसौर जिले की सीमा तक पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने वाहन गिरफ्तार आरोपी लालसिंह को सौंपा और डोडाचूरा लाने के लिए भेजा। आरोपी जब वाहन में डोडाचूरा भरकर वापस लौट रहा था और कथित रूप से वाहन सौंपने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को आशंका है कि यह पूरा मामला अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस जोधपुर कनेक्शन और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच में वाहन पर लगी जोधपुर नंबर की प्लेट भी फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है। जिससे संदेह जताया जा रहा है कि वाहन चोरी का हो सकता है। पुलिस ने मामले में सुरेंद्र बांछड़ा निवासी ग्राम डोडिया मीणा थाना वायडी नगर जिला मंदसौर को फरार आरोपी बताया है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले से मादक पदार्थ तस्करी गतिविधियों में लिप्त रहा है। मामले में डोडाचूरा के स्रोत, सप्लाई चैन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *