![]()
शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उज्जैन रोड स्थित देवास रेलवे फाटक के पास संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। पुलिस ने मौके से करीब 6 पेटी जिलेटिन रॉड बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल सामान्य तौर पर खदान और ब्लास्टिंग कार्यों में किया जाता है। स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक के पास संदिग्ध हालत में रखी पेटियों को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। विशेषज्ञ टीम करेगी जांच मक्सी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में बरामद सामग्री जिलेटिन रॉड जैसी प्रतीत हो रही है। फिलहाल सभी पेटियों को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। सामग्री की जांच के लिए विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है, जो जांच के बाद रिपोर्ट देगी। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक सामग्री यहां कैसे पहुंची और किस उद्देश्य से रखी गई थी। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। रतलाम में ट्रक कटिंग और चोरी से जुड़ सकता है मामला प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई है कि रतलाम क्षेत्र में एक विस्फोटक भंडारण स्थल (मैगजीन) से सामग्री चोरी होने और ट्रक कटिंग की घटना हुई थी। हालांकि मक्सी पुलिस को अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार शुरुआती तौर पर यह माना जा रहा है कि ट्रक कटिंग के दौरान कुछ माल चोरी हुआ हो सकता है। संबंधित पक्षों के आने और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Source link
मक्सी रेलवे फाटक के पास 6 पेटी जिलेटिन रॉड बरामद:लोगों ने दी सूचना, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज















Leave a Reply