![]()
बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले निमझीरी गांव में मजदूरी के पैसे मांगने गए एक 18 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, निमझीरी निवासी 18 वर्षीय अभिषेक पिता गोलू मजदूरी का काम करता है। कुछ समय पहले वह गांव के ही राकेश सायबू नामक व्यक्ति के साथ बाहर काम करने गया था। काम पूरा होने के बावजूद राकेश ने उसे मजदूरी के करीब 5 हजार रुपए का भुगतान नहीं किया था। अपनी इसी बकाया राशि की मांग करने के लिए अभिषेक शुक्रवार शाम करीब 7 बजे राकेश के पास पहुंचा था। पैसे मांगने के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। गर्दन पर वार के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी
घायल युवक की मौसी सरिता ने बताया कि विवाद बढ़ने पर आरोपी राकेश ने तैश में आकर अभिषेक की गर्दन पर चाकू से जोरदार हमला कर दिया। इस हमले में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके गले से काफी खून बहने लगा। अचानक हुई इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से लहूलुहान अवस्था में अभिषेक को तत्काल आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने अभिषेक का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है और उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं, आमला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी राकेश सायबू की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
Source link
मजदूरी के 5 हजार रुपए मांगे, चाकू से हमला किया:गर्दन पर वार; हालत गंभीर, आरोपी की तलाश में जुटी बैतूल पुलिस















Leave a Reply