![]()
श्योपुर जिले में आज रविवार को तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे मजदूरों से भरी एक ट्रॉली पलट गई। हादसे में कई मजदूर घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रिछी के जंगल से लौटते समय हुई। जानकारी के अनुसार, करीब 40 मजदूर तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद ट्रॉली में सवार होकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली चालक सरवन आदिवासी पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से घबराकर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पलटते ही मजदूर एक-दूसरे के ऊपर गिरे ट्रॉली पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और मजदूर एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रॉली से बाहर निकाला गया और राहत कार्य शुरू किया गया। सभी घायल मजदूरों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में घायलों के परिजनों की भीड़ लगी रही, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रॉली में सवार लोगों ने बताया कि हादसे की मुख्य वजह चालक पर मधुमक्खियों का हमला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रॉली पलटने के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
Source link
मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 40 लोग घायल:तेंदूपत्ता तोड़कर लौटते समय मधुमक्खियों ने ड्राइवर पर हमला किया















Leave a Reply