![]()
मथुरा साइबर क्राइम पुलिस ने एक पूर्व सैनिक को साइबर ठगी का शिकार होने के बाद 5 लाख 20 हजार 782 रुपये की धनराशि वापस दिलाई है। यह कार्रवाई त्वरित जांच के बाद की गई। पीड़ित आकिल खान ने 26 अप्रैल 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कोरियर ट्रैक करने के लिए भेजे गए एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से कुल 8 लाख 41 हजार रुपये की ठगी हुई थी। शिकायत मिलते ही थाना साइबर क्राइम पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। टीम ने संबंधित बेनिफिशियरी एसबीआई बैंक से ईमेल के माध्यम से संपर्क कर ठगी गई धनराशि को होल्ड कराया। इसके बाद, न्यायालय से आदेश प्राप्त कर बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। थाना साइबर क्राइम टीम की तत्परता के कारण होल्ड की गई 5 लाख 20 हजार 782 रुपये की धनराशि आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर गुरुवार को पीड़ित के खाते में वापस ट्रांसफर कर दी गई। इस पूरी प्रक्रिया में एसबीआई बैंक पटना के नोडल अधिकारी का विशेष सहयोग रहा। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित आकिल खान ने मथुरा साइबर क्राइम पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक रफत मजीद ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी लिंक भेजकर ठगी करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को होल्ड कर वापस कराया जा सके।
Source link
मथुरा साइबर क्राइम पुलिस ने लौटाए 5.20 लाख रुपए:पूर्व सैनिक को ठगी के शिकार होने के बाद मिली राहत















Leave a Reply