मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद का चुनाव, मतदान आज:भोपाल से 20 प्रत्याशी मैदान में, अपर जिला न्यायाधीश को बनाया मतदान अधिकारी




मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वाचन के लिए मतदान मंगलवार सुबह से शुरू होगा। इस निर्वाचन में संपूर्ण मध्य प्रदेश से 122 एवं भोपाल से 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। इन 122 प्रत्याशियों में से 18 पुरुष और 7 महिला सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के पालन में की गई थी। यह निर्णय रिट याचिका एम वरधान बनाम भारत संघ एवं अन्य तथा संबंधित प्रकरणों में पारित आदेशों के अनुपालन में लिया गया। भोपाल से जिन नामों की चर्चा प्रमुखता से हो रही हैं। उनमें मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वतमान को-चेयरमैन विजय चौधरी, पूर्व को चेयरमैन और मानद सचिव मो. महबूब अंसारी, नामांकन समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेश व्यास,मोहिंदर, जिला अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष पीसी कोठारी और अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रकुमार वलेजा हैं। इसके अलावा अपूर्वा सिंह ,सुहाग सिंह सोलंकी, कपिल मेहरा, रचना सिंह चौहान, प्रशांत हर्णे, देवेंद्र प्रकाश मिश्र, लक्ष्मी मीना, प्रताप भानू सिंह राजपूत, शेखर शर्मा,अनिल पाटिल, राजेश नेमा,राजकुमारी शर्मा, साधना गौर, राजश्री पांडेय और महेश मौर्य शामिल हैं। इस चुनाव में प्रदेश में 88,000 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भोपाल में मतदान जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार को प्रातः 10 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक किया जाएगा। बगैर पहचान पत्र मतदान नहीं कर सकेंगे मतदान के लिए अधिवक्ताओं को मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद अथवा जिला बार अभिभाषक संघ के द्वारा जारी किए गए परिचयपत्र अनिवार्य किया है। अधिवक्ता बगैर पहचान पत्र के मतदान नहीं कर सकेंगे। मप्र मंत्रालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा से मांग की है कि राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव के दिन 12 मई 2026 को राज्य की समस्त तहसील, जिला एवं मप्र उच्च न्यायालय की तीनों खंडपीठ में अकार्य दिवस घोषित किया जाए। न्यायाधीश एवं न्यायिक कर्मचारी भी मतदान भी सहयोग प्रदान करेंगे। इस कारण मंगलवार को संपूर्ण राज्य के न्यायालयों में आकार्य दिवस घोषित किया गया। अपर जिला न्यायाधीश मनोहर लाल पाटीदार को मतदान अधिकारी बनाया मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा इस चुनाव के लिए अपर जिला न्यायाधीश मनोहर लाल पाटीदार को मतदान अधिकारी बनाया गया है। उनके नेतृत्व में अन्य न्यायाधीश , अधिवक्ता तथा न्यायिक कर्मचारी सहयोगी के रुप में साथ में रहकर मतदान में सहयोग करेंगे। अपर जिला न्यायाधीश मनोहर लाल पाटीदार ने मतदान के लिए प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर में न्यायाधीश, अधिवक्ता तथा न्यायिक कर्मचारियों के वाहन पार्क नहीं किए जाएंगें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *