मवेशी चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:बाड़े में बंधी दो भैंसें, एक पाड़ी और दो पाड़े ले गए थे, एक आरोपी पर 17 केस दर्ज




नीमच जिले की रामपुरा थाना पुलिस ने पशु चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाली एक बोलेरो पिकअप भी जब्त की है। पकड़े गए आरोपियों में से दो शातिर अपराधी हैं, जिन पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब 11 मई को डोरीयाखेड़ी के रहने वाले दुलीचंद मीणा ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 6 मई की रात उनके बाड़े से दो भैंसें और उनके बच्चे चोरी हो गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध पिकअप नजर आई। जांच के दौरान पुलिस ने जब गांव के ही अर्जुन मीणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने सब उगल दिया। अर्जुन ने ही चोरों को जानकारी दी थी और अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करवाई थी। शातिर हैं गिरोह के सदस्य पुलिस ने जब आरोपियों का रिकॉर्ड चेक किया, तो पता चला कि वे पेशेवर अपराधी हैं। बाबू पाटीदार के खिलाफ मंदसौर, रतलाम और राजस्थान के झालावाड़ में कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अशफाक गढ़वी पर नारकोटिक्स विंग और अन्य थानों में 5 मामले दर्ज हैं। अर्जुन मीणा ने अपने ही गांव में चोरी की प्लानिंग में मदद की और वारदात में शामिल रहा। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने 5 लाख रुपए कीमत की पिकअप गाड़ी जब्त कर ली है और आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *