महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:लोरमी और डिंडौरी ब्लॉक कमेटी ने नौलख्खा चौक पर दिया धरना




छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर लोरमी और डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने लोरमी नगर के नौलख्खा चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने महंगाई के खिलाफ एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितेश पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में विफल रही है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ गए हैं। नितेश पाठक ने बताया कि खाने के तेल की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि यह रसोई से गायब हो चुका है। देश में ऐसा कोई सामान नहीं है जिसके दामों में वृद्धि न हुई हो। उन्होंने जनता से अपील की कि वे महंगाई का बोझ डालने वाली सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *