महिला आरक्षण लागू करने की मांग:व्यापार संगठन ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा




फर्रुखाबाद में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा। यह ज्ञापन कलेक्ट्रेट में दिया गया। संगठन ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को तत्काल लागू करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला सह महामंत्री अनुराग कौशल, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, शिवम वर्मा, मुकेश गुप्ता, अनूप गुप्ता, रामू शर्मा, प्रभात अग्रवाल, अनुज गुप्ता, भानु प्रताप सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के विकास का आधार है। उन्होंने इसे जल्द से जल्द लागू करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, महेश वर्मा, अजय गुप्ता, शिवमंगल कौशल, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष विपिन गुप्ता, फर्रुखाबाद नगर अध्यक्ष रचित अग्रवाल और शरद कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *