महिला कांग्रेस ने नीमच में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया:पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की; कहा- ईंधन और गैस के रेट घटाए जाए




नीमच में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ रविवार शाम महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा सांभर और जिला प्रभारी यासमीन शेरानी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन से रैली निकाली और जमकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं की यह रैली शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए विजय टॉकीज चौराहा और फिर दशहरा मैदान के सामने एक पेट्रोल पंप पर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की एक ही मांग थी कि ईंधन और गैस के दाम तुरंत घटाए जाएं। महंगाई को लेकर सरकार पर तीखे वार प्रदर्शन के दौरान जिला प्रभारी यासमीन शेरानी ने कहा कि सरकार जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। एक तरफ प्रधानमंत्री पेट्रोल-डीजल के दाम थोड़े कम कर राहत का दिखावा करते हैं, तो दूसरी तरफ लोगों को निजी गाड़ियां छोड़कर ई-रिक्शा या ट्रेन से चलने की सलाह देते हैं। महिलाओं की रसोई का बिगड़ा बजट शेरानी ने आगे कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान की बातें तो बहुत करती है, लेकिन गैस सिलेंडर और घर की जरूरी चीजों के दाम बढ़ाकर सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं के लिए ही खड़ी कर दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार एक हाथ से सहायता राशि देने का प्रचार करती है और दूसरे हाथ से बिजली-गैस के दाम बढ़ाकर जनता की जेब खाली कर रही है। आंदोलन तेज करने की चेतावनी महिला कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर कीमतें जल्द कम नहीं हुईं, तो वे पूरे प्रदेश और देश में सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगी। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *