महिला डॉक्टर से ब्लैकमेलिंग, भाजपा नेताओं पर आरोप:बिजनौर में कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस में बैठक कर निष्कासन की मांग की




बिजनौर के चांदपुर में एक महिला चिकित्सक को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसमें दो भाजपा नेता शामिल हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक गेस्ट हाउस में बैठक कर इन दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। यह पूरा मामला बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि एक महिला डॉक्टर की नेताओं से दोस्ती भारी पड़ी। आरोप है कि एक नेता के पास डॉक्टर का एक वीडियो है, जिसमें वह दूसरे नेता के साथ दिख रही हैं। इसी वीडियो का इस्तेमाल कर डॉक्टर को ब्लैकमेल किया जा रहा है। दोनों आरोपी नेता भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। रविवार को चांदपुर में भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में इस संबंध में बैठक की। बैठक में भाजपा नेता नमन चौधरी ने आरोप लगाया कि दोनों नेता क्षेत्र में पार्टी के पदाधिकारी हैं। उनकी इस हरकत से पार्टी की छवि खराब हुई है। चौधरी ने दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। जानकारी के अनुसार, एक नेता की महिला चिकित्सक से पहले से नजदीकियां थीं। पिछले साल दिसंबर में दूसरा नेता महिला चिकित्सक के संपर्क में आया, जिसके बाद पहले नेता की दोस्ती कमजोर पड़ने लगी। आरोप है कि पहले नेता ने चिकित्सक को ब्लैकमेल करने के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे का आईपी एड्रेस एक कर्मचारी से प्राप्त कर लिया। उसने तीन माह की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली, जिसमें महिला चिकित्सक और दूसरे नेता के वीडियो बताए जा रहे है। इन वीडियो को दिखाकर चिकित्सक से पैसे वसूलने की बात सामने आई है। नमन चौधरी ने बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी की जिला टीम में कार्यरत हैं। उन्होंने पुष्टि की कि चांदपुर विधानसभा क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला है, जिसमें भाजपा के दो जिला मंत्री शामिल हैं, जो चांदपुर विधानसभा के ही निवासी हैं। चौधरी ने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग के जरिए पैसे वसूलने का काम किया है। उन्होंने मांग की कि पार्टी की छवि धूमिल करने वाले इन दोनों नेताओं को तत्काल निष्कासित किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *